ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवती जख्मी

Updated at : 26 Dec 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवती जख्मी

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी चौक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवती जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है. जहां पैर में अत्यधिक चोट लगने के कारण सुमिता किस्कू को इलाज के लिए अस्पताल […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी चौक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवती जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है. जहां पैर में अत्यधिक चोट लगने के कारण सुमिता किस्कू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. वहीं उषा हेंब्रम को हल्की चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया. दोनों युवती अपने रिश्तेदार के साथ एक ही बाइक में सवार होकर बारापलासी से दुमका की ओर आ रही थी. विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दोनों जख्मी हो गयी. वहीं बाइक चालक बाबूलाल मरांडी बाल-बाल बच गया. हालांकि अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola