चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

गोपीकांदर : मुसना पंचायत के पीपरा गांव में शुक्रवार देर शाम को चाची की हत्या करने वाले भतीजे को गोपीकांदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चाची सोनामुनी मुर्मू अपने घर में बैठी थी इसी दौरान भतीजा सीताराम सोरेन घर आया और घर में रखे दाव से अचानक अपनी चाची सोनामुनी के गर्दन […]
गोपीकांदर : मुसना पंचायत के पीपरा गांव में शुक्रवार देर शाम को चाची की हत्या करने वाले भतीजे को गोपीकांदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चाची सोनामुनी मुर्मू अपने घर में बैठी थी इसी दौरान भतीजा सीताराम सोरेन घर आया और घर में रखे दाव से अचानक अपनी चाची सोनामुनी के गर्दन पर इस कदर प्रहार किया की उसके गर्दन का दो तिहाई हिस्सा कट गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. भतीजे ने चाची की हत्या के बाद घटना स्थल पर ही बैठा रहा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया. वहीं हत्यारे को भी घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




