70 मवेशी जब्त, ग्रामीणों को सौंपा

दुमका कोर्ट : दुमका जिले से होकर पश्चिम बंगाल की ओर पशुओं की तस्करी लगातार जारी है. कई बार कार्रवाई होने के बाद भी पशु तस्करों पर ठोस शिकंजा नहीं कसा जा सका है. पशु तस्कर पहले ट्रकों में पशुओं को लादकर बंगाल पहुंचाते थे. अब पैदल ही मवेशियों को ले जाने का गोरखधंधा तेज […]
दुमका कोर्ट : दुमका जिले से होकर पश्चिम बंगाल की ओर पशुओं की तस्करी लगातार जारी है. कई बार कार्रवाई होने के बाद भी पशु तस्करों पर ठोस शिकंजा नहीं कसा जा सका है. पशु तस्कर पहले ट्रकों में पशुओं को लादकर बंगाल पहुंचाते थे. अब पैदल ही मवेशियों को ले जाने का गोरखधंधा तेज हो गया है. गुरुवार को सूचना पाकर नगर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मकसद से ले जाये जा रहे 70 मवेशियों को पुसारो से श्रीअमड़ा की ओर जानेवाले रिंग रोड में जब्त कर लिया. हालांकि इन पशुओं को ले जाने वाले पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे. नगर थाना के थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि जब्त किये गये मवेशियों को जिम्मेनामे पर सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




