सुलेमान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों में असंतोष

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में सुलेमान सोरेन हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रमुख सुरजमुनी हांसदा को बुला कर बैठक की. ग्रामीणों ने पुलिस के कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सुलेमान सोरेन हत्याकांड में मुख्य आरोपित मुन्ना मड़ैया है. उसी ने सुलेमान की हत्या की है. पुलिस […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में सुलेमान सोरेन हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रमुख सुरजमुनी हांसदा को बुला कर बैठक की. ग्रामीणों ने पुलिस के कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सुलेमान सोरेन हत्याकांड में मुख्य आरोपित मुन्ना मड़ैया है. उसी ने सुलेमान की हत्या की है.
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करनेवाले को ही आरोपित बना कर जेल भेज दिया. ग्रामीणों ने प्रमुख सुरजमुनी हांसदा से पुलिस पर दबाव बना कर अविलंब मुन्ना मड़ैया को गिरफ्तार करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बिना सच्चाई जाने ही निर्दोष को गिरफ्तार किया है. प्रमुख सुरजमुनी हांसदा ने रामगढ़ थाना प्रभारी और एसपी से बात कर दोषी के विरुद्ध जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया. विगत 28 अक्तूबर को पीपरा गांव में आयोजित काली मेला देखने सुलेमान सोरेन अपने गांव के मुन्ना मड़ैया और कुशल टुडू के साथ घर से निकला था. लाश 30 अक्तूबर को कारूडीह-पीपरा के बीच एक डोभा से बरामद हुई थी.
सुलेमान के भाई के बयान पर पुलिस ने मुन्ना और कुशल के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. रामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुशल टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मुन्ना मड़ैया अब भी फरार चल रहा है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




