चित्रांकन समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Updated at : 01 Nov 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रांकन समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन लोगों में दिखा गजब का उत्साह

दुमका : उपराजधानी दुमका में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती उपराजधानी दुमका में समारोहपूर्वक मनायी गयी. अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ-साथ तमाम प्रखंडों में भी रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में यह दौड़ संताल अकादमी से शुरू हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण […]

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती उपराजधानी दुमका में समारोहपूर्वक मनायी गयी. अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ-साथ तमाम प्रखंडों में भी रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में यह दौड़ संताल अकादमी से शुरू हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद‍ की अध्यक्ष अमिता रक्षित शामिल हुई.

कार्यक्रम की शुरुआत एकता की शपथ से हुई. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने यह शपथ दिलायी. उपस्थित विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ ली. मौके पर कुलसचिव डॉ डीन सिंह, डीन डॉ गगन कुमार ठाकुर, डॉ वायपी राय, डॉ अजय सिन्हा, डॉ जैनेंद्र यादव, डॉ संजय सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ बीके ठाकुर, डॉ पीपी सिंह, डॉ एसएन मिश्रा, डॉ रणजीत कुमार सिंह, प्रो अच्युत चेतन, प्रो अंजुला आदि मौजूद थे.

सारे लोग इंडोर स्टेडियम पहुंचे तथा वहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां वीसी ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन एवं आजाद भारत में सरदार पटेल की भूमिका की चर्चा की तथा उनके विचारों पर आगे चलने का आह‍्वान युवाओं से किया. इधर विवि के कई स्नातकोत्तर विभागों में क्विज, निंबध, चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल प्रतिभागियों के बीच बुधवार को पारितोषिक वितरण किया जायेगा.

एकता की शपथ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
जिला प्रशासन द्वारा भी रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री के अलावा तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्रायें, प्रशासनिक पदाधिकारी व शहर के गणमान्य ने भाग लिया. पटेल सेवा संघ द्वारा पटेल चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में वीसी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी डॉ सुदेश कुमार मौजूद थे. मौके पर संघ के अध्यक्ष अशोक राउत, उपाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह, राजेश कुमार राउत, सचिव संदीप कुमार जय बमबम, जिला परिषद सदस्य चिंता देवी, अमरेश कुमार सिन्हा, प्रीतम कुमार, आदर्श कुमार झा, संजीव दे कृष्णा,
सुभाष राम, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण राउत, बालमुकुंद राउत, रघुनाथ प्रसाद सिंह, मनोज कुमार घोष आदि ने प्रतिमा स्थल पर पौधरोपन किया. राजकीय प्लस टू जिला स्कूल द्वारा प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल लौह पुरुष सरदारaर पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री रहे है.
डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल सभी वर्गो को एकता का पाठ पढ़ाने वाले नेता थे. कार्यक्रम में नीलांबर कुमार साह, डॉ रमेश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, अमित पांडेय, संजय सिन्हा, मो अइनुल हक अंसारी, मुदस्सर सुल्तान, स्नहेलता मरांडी, राजीव गुप्ता, प्रदीप कुमार, बनमाली यादव, कामाख्या नारायण सिंह, मो निजमुद‍्दीन, सारिका सोरेने आदि मौजूद थे.
भाषण व निबंध प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
प्लस टू नेशनल स्कूल में प्रभारी प्राचार्य अनंत लाल खिरहर की अध्यक्षता में लौह पुरुष को याद किया गया गया. साथ ही निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. श्री खिरहर ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान कूटनीतिज्ञ, किसानों के हमदर्द तथा महान नेता थे.
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर एकीकृत भारत निर्माण में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता. इस अवसर पर मंच का संचालन प्रमोद कुमार ने किया तथ धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश झा जयंत द्वारा किया गया. मौके पर सुभाषचंद्र सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, जयप्रकाश चौधरी, सरिता कुमारी, सुधा कुमारी, कंचना कंचन, डॉ शुचि स्मिता, संजीत कुमार चौधरी, बसंत कुमार, एमचंद्र मुर्मू, विजयानंद झा, नागेंद्र प्रसाद साह, पूर्णेंदू मंडल आदि मौजूद थे.
निबंध प्रतियोगिता में सौरभ कुमार अव्वल
श्री रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार साह की अध्यक्षता में क्विज, निबंध एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में सौरभ कुमार शर्मा प्रथम, मिथुन शर्मा, अभिषेक कुमार तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में राजीव शर्मा प्रथम, मो मेहराज अली द्वितीय, मो वसीम तृतीय तथा क्विज प्रतियोगिता में मो मेहराज अली प्रथम, संजय कुमार मंडल द्वितीय तथा
सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पंचायत सचिवालय दुधानी में मुखिया चंद्रमोहन हांसदा की अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पंचायत सचिव मानिक चंद्र सेन, पंचायत समिति सदस्य नरायण हरि, रमेश हरि, लखन हरि, बबलू हरि, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे. सिदो कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर
विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे. कार्यक्रम समन्वयक अजय शुक्ला ने बताया कि 1 नवंबर को शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा उपस्थित होंगे.
क्विज प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी ने मारी बाजी
एएन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शंकर पंजियारा के नेतृत्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्वीज प्रतियोगिता गोवा का इतिहास, संस्कृति, साहित्य, कृषि पर्यटन तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर आधारित था. क्विज प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी प्रथम, रिशभ कुमार द्वितीय, पुजा कुमारी राजेश मंडल तथा प्रसेनजीत मोदी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो अनहद लाल, डॉ प्रमोद कुमार झा, प्रो सुलेमान हांसदा, प्रो यशवंत कुमार सिंह, डॉ बनानी सिन्हा, डॉ संजू कुमारी, एसबी मिश्रा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola