सुलेमान हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 01 Nov 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
सुलेमान हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

रामगढ़ : प्रखंड के कारुडीह पंचायत के कारूडीह गांव में सुलेमान हत्याकांड मामले में दो नामजद अभियुक्त में रामगढ़ पुलिस ने सोमवार देर रात एक आरोपी कमल टुडू उर्फ कुशल टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं एक आरोपित अब भी फरार चल रहा है. हालांकि पुलिस दूसरे आरोपित मुन्ना मड़ैया को पकड़ने के […]

विज्ञापन

रामगढ़ : प्रखंड के कारुडीह पंचायत के कारूडीह गांव में सुलेमान हत्याकांड मामले में दो नामजद अभियुक्त में रामगढ़ पुलिस ने सोमवार देर रात एक आरोपी कमल टुडू उर्फ कुशल टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं एक आरोपित अब भी फरार चल रहा है. हालांकि पुलिस दूसरे आरोपित मुन्ना मड़ैया को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

दो दिन पूर्व 30 सितंबर को सुलेमान कि लाश थाना कारूडीह गांव के बाहर मनरेगा डोभा से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया था. जानकारी के अनुसार सुलेमान अपने दोस्त कमल उर्फ कुशल टुडू तथा मुन्ना मड़ैया के साथ पीपरा काली मेला देखने गया था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा. मृतक के छोटा भाई मिस्त्री सोरेन के बयान पर कमल और कुशल के विरुद्ध रामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola