चोर के संदेह में पीट-पीट कर मार डाला

दुमका/ जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बारापलासी गांव में भीड़ ने चोर होने के संदेह में एक 28 वर्षीय युवक को नंगा कर पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना बारापलासी व पीपरा गांव के बीच घटी, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर उक्त युवक को इतना पीटा कि वहीं […]
दुमका/ जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बारापलासी गांव में भीड़ ने चोर होने के संदेह में एक 28 वर्षीय युवक को नंगा कर पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना बारापलासी व पीपरा गांव के बीच घटी, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर उक्त युवक को इतना पीटा कि वहीं उसने दम तोड़ दिया. मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार ने शनिवार को सुबह थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात युवक गांव के किसी व्यक्ति के मोटरसाइकिल की चोरी का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में उसपर नजर पड़ गयी. शोर मचाने पर युवक भाग खड़ा हुआ, पर लोगाें ने खदेड़ कर धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




