31 अक्तूबर को दिखायेंगे हवाई करतब, दुमकावासियों में उत्साह का माहौल
Updated at : 29 Oct 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

दुमकावासियों से सुबह आठ बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने की अपील दुमका : उपराजधानी दुमका के एयरपोर्ट में भव्य एयर शो के आयोजन को लेकर डीसी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एवं एयरपोर्ट स्टेशन सिंगारसी के […]
विज्ञापन
दुमकावासियों से सुबह आठ बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने की अपील
दुमका : उपराजधानी दुमका के एयरपोर्ट में भव्य एयर शो के आयोजन को लेकर डीसी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एवं एयरपोर्ट स्टेशन सिंगारसी के गोल्डन जुबली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को 9 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक हवाई अड्डा में जिला प्रशासन के सहयोग से भव्य एयर शो का प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों से यह अपील की है कि 31 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी उपस्थित होकर एयर शो का आनन्द उठायें तथा वायु सेना के प्रति रूझान को विकसित करें.
बैठक में डीसी ने निदेश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को 31 अक्तूबर को प्रातः 08.00 बजे तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था कार्यो का संधारण करेंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई, पेयजल, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस, अग्निशमन, पोर्टेंबल टायलेट, वायु सेना के अधिकारियों व स्कूली बच्चों के आवासन, परिवहन, मंच निर्माण, साज-सज्जा, बैठने की व्यवस्था, हवाई अड्डा परिसर के बाहर पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं डीसी ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिनके मोबाइल में स्वच्छता एप्प डाउनलोड किया गया है.
उन्हें वीआइपी पास दिया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, आइटीडीए निदेशक शिशिर कुमार सिन्हा, निदेशक एनईपी, नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिलेश्वर महतो एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




