हथियार के दम पर स्कॉर्पियो की लूट

रामगढ़ (दुमका) : दुमका से गोड्डा जा रही एक स्काॅर्पियो को दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. स्काॅर्पियो दुमका में ही रहने वाली प्रीति कुमारी की है. उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो से चालक प्रदीप दास को छठ का प्रसाद ससुराल गोड्डा पहुंचाने के लिए भेजा था. रास्ते में दो अज्ञात अपराधी लिफ्ट […]
रामगढ़ (दुमका) : दुमका से गोड्डा जा रही एक स्काॅर्पियो को दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. स्काॅर्पियो दुमका में ही रहने वाली प्रीति कुमारी की है. उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो से चालक प्रदीप दास को छठ का प्रसाद ससुराल गोड्डा पहुंचाने के लिए भेजा था. रास्ते में दो अज्ञात अपराधी लिफ्ट मांग कर उस गाड़ी में सवार हुए और गोड्डा पहुंच कर हथियार दिखा कर चालक को उतार दिया तथा गाड़ी लेकर फरार हो गये. चालक प्रदीप दास ने बताया कि वे दुमका से गोड्डा स्काॅर्पियो जेएच 04 जे 0724 से जा रहा था. रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा के पास गोड्डा-दुमका मार्ग पर दो अज्ञात लोगों ने उससे लिफ्ट ली थी.
दोनों सवारियों ने गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के काॅलेज मोड़ जमुवा के पास हथियार के बल पर उससे पहले गाड़ी रुकवायी और उसे उतार कर स्काॅर्पियो लेकर फरार हो गये. मामले में गाड़ी की ऑनर प्रीति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह गोड्डा शिवपुरी निवासी है तथा अपने पति के साथ दुमका में ही अभी रह रहीं हैं. कल उन्होंने अपने स्काॅर्पियो में चालक प्रदीप दास को छठ का प्रसाद गोड्डा ससुराल पहुंचाने भेजा था. वहां से चालक ने फोन पर स्कॉर्पियो लूट लिये जाने की जानकारी दी. मामले में रामगढ़ पुलिस ने स्काॅर्पियो ऑनर प्रीति कुमारी के बयान पर थाना कांड संख्या 95/17 में धारा 392 के तहत अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




