राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के बहाने लूट रहा है डीलर : सुखदेव

दुमका नगर : भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को राज्य स्थायी कमेटी सदस्य सुखदेव प्रसाद की उपस्थिति में हुई. बैठक में श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में राज्य में भूख से हुई मौत को लेकर रघुवर सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के बहाने […]
दुमका नगर : भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को राज्य स्थायी कमेटी सदस्य सुखदेव प्रसाद की उपस्थिति में हुई. बैठक में श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में राज्य में भूख से हुई मौत को लेकर रघुवर सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के बहाने डीलरों और ऑफसरों को राशन लूटने का मौका मिल रहा है.
वहीं लोग राज्य में जनता भूख से मर रही है. कहा कि राज्य में जमीन लूट से लेकर राशन की लूट हो रही है वहीं अस्पताल में बच्चे मर रहे हैं तो घर पर भूख से हो रही है. पर सरकार मौन बैठी हुई है. कहा कि भाकपा माले द्वारा रघुवर भगाव झारखंड बचाव अभियान चलाया जायेगा. इसी के तहत 11 नवंबर को शहर में अाक्रोश मार्च निकाला जायेगा. बैठक भाकपा माले के 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा किया गया. साथ ही भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला सचिव बाबूलाल राय, अबलियस सोरेन, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




