पर्यटन पर्व देखो अपना देश, साइकिल रेस में ब्रेनतियुस, रंजीत व शांतनु ने मारी बाजी

Updated at : 26 Oct 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन पर्व  देखो अपना देश, साइकिल रेस में ब्रेनतियुस, रंजीत व शांतनु ने मारी बाजी

दुमका : पर्यटन पर्व ’देखो अपना देश’ के तहत पत्ताबाड़ी से मसानजोर के लिए आयोजित 14 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता में ब्रेंतियुस मरांडी प्रथम, रंजीत किस्कू द्वितीय एवं शांतनु कुमार साहा तृतीय स्थान पर रहे. इन तीनों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक साइकिल प्रदान की गयी. इससे पूर्व पत्ताबाड़ी चौक से समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस […]

विज्ञापन

दुमका : पर्यटन पर्व ’देखो अपना देश’ के तहत पत्ताबाड़ी से मसानजोर के लिए आयोजित 14 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता में ब्रेंतियुस मरांडी प्रथम, रंजीत किस्कू द्वितीय एवं शांतनु कुमार साहा तृतीय स्थान पर रहे. इन तीनों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक साइकिल प्रदान की गयी. इससे पूर्व पत्ताबाड़ी चौक से समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, डीसी मुकेश कुमार एवं डीडीसी शशि रंजन ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल रेस की प्रतियोगिता में भाग ले रहे 300 प्रतिभागियों को रवाना किया. दुमका के साथ-साथ अन्य जिलों के भी प्रतिभागी बड़ी तादाद में इस प्रतियोगिता में शामिल हुए.

कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि दुमका पर्यटन के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है. दुमका को पर्यटन के क्षेत्र में और भी विकसित करने की जरूरत है, ताकि देश के हर कोनें से लोग दुमका के पर्यटन स्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से दुमका की खूबसूरती का प्रचार-प्रसार होगा.

यहां के पर्यटन स्थलों को ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने की जरूरत पर भी बल दिया, ताकि दुमका भी टूरिस्ट स्पाॅट की सूची में अपना मुकाम हासिल कर सके. डॉ लोइस ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है. सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ सरकार विकास की एक नयी लकीर खींच रही है. हर वर्ग के लोगों का चौमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. डीसी मुकेश कुमार कहा कि पर्यटन पर्व पूरा देश मना रहा है.

दुमका आनेवाले दिनों में पर्यटन की दृष्टि से एक बड़ा पर्यटन केंद्र होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मसानजोर एक नये रूप रंग में दिखेगा. मसानजोर को एक बेहतर टूरिस्ट स्पॉट बनाने के लिए हर स्तर से प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक पूरे दुमका में साइकिल रूट विकसित किया जाये ताकि इस तरह का आयोजन आसानी से किया जा सके. साथ ही अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन दुमका करा सके. दुमका से मसानजोर रूट की खुबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं, इसलिए हमारा प्रयास होगा कि साइक्लिंग रूट के तौर पर इसे विकसित किया जाये.

उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया. कहा कि खेल में हार-जीत होती है, लेकिन खेल को खेल भावना से खेलना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. प्रतियोगिता के दौरान दूसरे प्रतिभागी को अपना दोस्त समझें. इधर मसानजोर में दूसरे दिन भी एनसीसी स्काउट एंड गाइड के साथ विभिन्न स्कूली छात्र एवं छात्राओं को एडवेंचर्स स्पोर्ट‍्स की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. छात्र-छात्राओं के ठहरने के लिए 40 टेंट लगाये गये हैं. उनके भोजन के साथ-साथ उनके आवासन की पूरी व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर ही की गयी है.

स्थान प्रतिभागी के नाम
1 ब्रेनतियुस मरांडी(576)
2 रंजीत किस्कू(101)
3 शांतनु कुमार साहा(574)
4 मार्शल किस्कू (115)
5 सोनू संदीप सोरेन(162)
6 समर केवट(167)
7 रामकृष्ण पाल (536)
8 संतोष हेंब्रम (141)
9 जुलियस टुडू(182)
10 मनीष बेसरा (159)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola