मानदेय भेजने का झांसा दे उड़ाये रुपये
Updated at : 25 Oct 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. अब साइबर अपराधी के निशाने पर आंगनबाड़ी सेविकायें! मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका साइबर क्राइम की शिकार बन गयी. उनके खाते से 29 हजार रुपये साइबर अपराधी ने उड़ा लिया. टोंगरा थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सादीपुर गांव की रहने वाली […]
विज्ञापन
क्राइम. अब साइबर अपराधी के निशाने पर आंगनबाड़ी सेविकायें!
मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका साइबर क्राइम की शिकार बन गयी. उनके खाते से 29 हजार रुपये साइबर अपराधी ने उड़ा लिया. टोंगरा थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सादीपुर गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका देवीमुनी मरांडी को 21 अक्तूबर को दिन के करीब बारह बजे एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाली ने खुद को बाल विकास परियोजना रांची से बताते हुए उसे विभागीय स्तर से दिये गये मोबाइल नंबर 8114594454 में फोन किया था.
फोन को रिसिव करने पर उस महिला ने कहा कि सेविकाओं का मानदेय बहुत दिनों के बाद भेजा गया है. लेकिन अगले महीने से डीबीटी के तहत अब सभी सेविकाओं का मानदेय भुगतान हरेक महीना होगा. इसलिए वह अपने खाता नंबर के साथ एटीएम नंबर दे, नहीं तो मानदेय भुगतान बंद हो जायेगा.
सेविका देवीमुनी मरांडी ने बिना कुछ समझे मोबाइल नंबर 8678871929 पर सारी मांगी गयी जानकारी दे दी. उसी दिन देवीमुनी मरांडी के एसबीआइ मसलिया के खाता संख्या 11758326225 से 29 हजार रुपये उड़ा लिये गये. सेविका श्रीमती मरांडी ने बाल विकास कार्यालय मसलिया तथा बैंक मैनेजर को जानकारी दी, जिसके बाद मंगलवार को टोंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. टोंगरा थाना प्रभारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 9/2017 में धारा 419,420, 86 सी व 86डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




