महिलाओं ने रानीश्वर हाट की शराब दुकानों को बंद कराया

Updated at : 09 Oct 2017 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने रानीश्वर हाट की शराब दुकानों को बंद कराया

लोग डाकबंगला के आसपास धड़ल्ले से कर रहे थे शराब की बिक्री महिलाओं ने शराब की बोतल समेत हड़िया तक तोड़ डाली रानीश्वर : शहर के साप्ताहिक हटिया में रविवार को महिला समिति के सदस्यों ने पहुंच कर हाट परिसर में शराब की अवैध बिक्री बंद करायी. रानीश्वर हाट के पास ऐतिहासिक डाकबंगला के आसपास […]

विज्ञापन
लोग डाकबंगला के आसपास धड़ल्ले से कर रहे थे शराब की बिक्री
महिलाओं ने शराब की बोतल समेत हड़िया तक तोड़ डाली
रानीश्वर : शहर के साप्ताहिक हटिया में रविवार को महिला समिति के सदस्यों ने पहुंच कर हाट परिसर में शराब की अवैध बिक्री बंद करायी. रानीश्वर हाट के पास ऐतिहासिक डाकबंगला के आसपास विभिन्न गांवों से महिलाएं व लोग पहुंच कर हड़िया दारू बेच रही थी. यहां शराब बेचने का सिलसिला लंबे समय से जारी था. जिससे आसपास का माहौल दूषित हो जाता है. इससे तंग आकर रानीश्वर व आसपास के गांवों की महिलाओं ने हटिया में शराब की बिक्री बंद कराने की ठान रखी थी.
रविवार को रानीश्वर, पड़िहारपुर आदि गांवों की दर्जनों महिलाएं झुंड में हटिया परिसर पहुंच कर वहां शराब बेच रही महिलाओं को शराब बेचने का धंधा बंद करने की चेतावनी दी. बाद में महिलाओं ने एकजुट होकर शराब की बोतलें व हड़िया तोड़-फोड़ कर फेंक दिया. हटिया पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गयी. कुछ लोगों ने भी शराबबंदी का समर्थन किया. रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में प्रत्येक रविवार को आसपास के गांवों से दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंच कर देसी शराब बेचती है. लोग खुलेआम शराब पीकर गाली गलौज करता है.
शराब पीकर घर पहुंच कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व झगड़ा भी करते हैं. लंबे समय से यह सिलसिला जारी रहने पर ही महिलाओं ने तंग आकर हटिया में शराब का धंधा बंद कराने की ठान रखी थी. आज महिलाएं एकजुट होकर अपने स्तर से ही कार्रवाई की.
रानीश्वर के विभिन्न गांवों में शराब बनाने व बेचने का धंधा बंद हो चुका है. इसके लिए महिलाएं ही आगे आयीं. प्रखंड के नांदना, पाटजोड़, ढोड्डा, दिगुली, विशुनडीह, संग्रामपुर आदि गांवों की महिलाएं गांव में आंदोलन चलाकर शराब बनाने व बेचने का काम बंद करा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola