मौसम ने ली अंगड़ाई, जगह-जगह गिरे पेड़
Updated at : 07 Oct 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति समेत आवागमन भी प्रभावित दुमका : उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अंगड़ाई ली और तेज हवा के साथ जम कर बारिश हुई. देर शाम तक लगातार हुई बारिश के क्रम में जगह-जगह पेड़ और पेड़ की टहनियां सड़क पर गिर गयीं, जिससे आवागमन […]
विज्ञापन
परेशानी. पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति समेत आवागमन भी प्रभावित
दुमका : उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अंगड़ाई ली और तेज हवा के साथ जम कर बारिश हुई. देर शाम तक लगातार हुई बारिश के क्रम में जगह-जगह पेड़ और पेड़ की टहनियां सड़क पर गिर गयीं, जिससे आवागमन के साथ-साथ बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही. सबसे ज्यादा असर डीसी चौक से राजभवन होते हुए एयरपोर्ट रोड तथा डीसी आवास के सामने से खुटाबांध रोड में दिखा, जहां आधे दर्जन स्थानों पर वृक्ष व वृक्ष के डाल गिरने से काफी नुकसान पहुंचा.
कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गये. पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश से मयुराक्षी, पुसारो, ब्राह्मणी और मोतिहारा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. पोखर, डोभा आदि में भी जलस्तर अधिक हो गया. जिसे लेकर किसानों में खुशी देखी जा रही है.
जिला 7 अक्तूबर 8 अक्तूबर 9 अक्तूबर 10 अक्तूबर 11 अक्तूबर
दुमका 10 05 15 20 30
पाकुड़ 08 08 07 16 20
गोड्डा 08 08 07 16 20
साहिबगंज 08 08 07 16 20
देवघर 10 05 15 20 30
जामताड़ा 14 05 20 17 18
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




