वाहन से कुचल कर ग्राम प्रधान की मौत
Updated at : 07 Oct 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

सिकटिया के रहने वाले थे सनत मरांडी नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के चनरदीप गांव के मुरको पल के निकट एक अज्ञात वाहन ने ग्राम प्रधान को कुचल कर फरार हो गया. जिससे सिकटिया निवासी ग्राम प्रधान सनत मरांडी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम की है. जानकारी के […]
विज्ञापन
सिकटिया के रहने वाले थे सनत मरांडी
नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के चनरदीप गांव के मुरको पल के निकट एक अज्ञात वाहन ने ग्राम प्रधान को कुचल कर फरार हो गया. जिससे सिकटिया निवासी ग्राम प्रधान सनत मरांडी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार सिकटिया निवासी 45 वर्षीय ग्राम प्रधान सनत नोनीहाट से अपने घर सिकटिया जा रहा था. इस दौरान चनरदीप-मुरकोपुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए उसे दुमका भेज दिया. मृतक का पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




