तालाब के पानी से उठ रहे दुर्गंध से लोग परेशान

रानीश्वर : पर्यटन स्थल मसानजोर में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां साल भर बाहर से पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. पिकनिक मनाने के बाद विभिन्न जगहों पर पत्ता, प्लास्टिक की ग्लास, शराब की बोतलें आदि बिखरे पड़ी रह जाती हैं. उसकी साफ सफाई करने की व्यवस्था नहीं है. मसानजोर के शिशु बगान, […]
रानीश्वर : पर्यटन स्थल मसानजोर में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां साल भर बाहर से पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. पिकनिक मनाने के बाद विभिन्न जगहों पर पत्ता, प्लास्टिक की ग्लास, शराब की बोतलें आदि बिखरे पड़ी रह जाती हैं. उसकी साफ सफाई करने की व्यवस्था नहीं है. मसानजोर के शिशु बगान,
डैम के पास तथा अन्य कई जगहों पर गंदगी फैली हुई है. जिला प्रशासन व विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में शामिल होकर विभिन्न जगहों की साफ सफाई तो करते हैं, पर मसानजोर में जमे गंदगी की सफाई करने में रुचि नहीं ली जाती. बरसात के समय पानी पड़ने पर गंदगी से पैदा होने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों के अलावे बाहर से आनेवाले लोगों के लिए भी मुश्किल पैदा करती है. बसे ज्यादा परेशानी लोगों को शिशु बगान के पास होती है. यहां ज्यादा संख्या में लोग पिकनिक मनाते हैं और ज्यादा गंदगी जमा रहती है. मसानजोर में सफाई अभियान चलाने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




