स्वच्छता का लिया संकल्प

Updated at : 28 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता का लिया संकल्प

कार्यक्रम. अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन दुमका : दुमका जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत पंचायत में कार्यरत स्वयंसेवक-स्वच्छता ग्राहियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति संकल्प भी लिया गया. मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

दुमका : दुमका जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत पंचायत में कार्यरत स्वयंसेवक-स्वच्छता ग्राहियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति संकल्प भी लिया गया.
मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि शौचालय के निर्माण के लिए योग्य लाभुक को ही राशि उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा शौचालय का नियमित उपयोग होना चाहिए. शौचालय कोई शोभा की वस्तु ना बन जाय. दुमका जिला को ओडीएफ बनाने के लिए टीम वर्क की कार्य करने की आवश्यकता है.
इसे हर गांव, टोले, मुहल्ले एवं हर घर तक ले जाना है. शौचालय के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. सबों के साझे प्रयास से ही दुमका जिला को स्वच्छ बनाया जा सकता है. लोगों को यह जानकारी देनी होगी की कि शौचालय से क्या क्या लाभ हमें मिल सकता है? शौचालय का प्रयोग नहीं करने पर हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. उपायुक्त ने कहा कि जिनके घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है वे अपने शौचालय का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक दुमका जिले को खुले से शौचमुक्त करने में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए 12000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने शौचालय निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और कहा कि शौचालय निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. कार्यशाला में पेयजल स्वच्छता प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता किशोर कुमार वर्मा, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा स्वयं सहायता कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola