आजादी के बाद पहली बार परासी पहुंची बिजली
Updated at : 24 Sep 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर जगमगायेगा चौक महगामा विधायक अशोक भगत के पहल पर मिली बिजली ठाकुरगंंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड के परासी मोड़ के समीप आजादी के बाद पहली बार बिजली गांव पहुंची है. वह भी विधायक के पहल पर गांव में बिजली पहुंची है. परासी मोड़ में पहली बार बिजली आने से इस क्षेत्र के लोगों […]
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पर जगमगायेगा चौक
महगामा विधायक अशोक भगत के पहल पर मिली बिजली
ठाकुरगंंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड के परासी मोड़ के समीप आजादी के बाद पहली बार बिजली गांव पहुंची है. वह भी विधायक के पहल पर गांव में बिजली पहुंची है. परासी मोड़ में पहली बार बिजली आने से इस क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. बिजली आने से लगभग पचास से पचपन घरों को फायदा पहुंचेगा. पहले शाम होते ही चौक पूरे अंधेरे में तब्दील हो जाता था.
चौंक पर पोल व तार नहीं पहुंचा था. अब तो पोल, तार व ट्रांसफाॅर्मर भी गांव में लग जायेगा. यहां तक कि लोगों को मोबाइल चार्ज कराये जाने के लिये आसपास के दुकान में चार्ज कराना पड़ता था. अब इस परेशानी से गांव के लोग बच जायेंगे. स्थानीय ग्रामीण मनोज जायसवाल, लालू जायसवाल, गोपाल साह, प्रदीप मंडल, गोपाल राय, राजू कुमार ने बताया कि पहली बार बिजली आने से गांव में खुशी है. यह चौक अंधेरे से बच जायेगा. गांव में एक भी पोल व तार नहीं था. पूजा के माहौल पर विधायक ने विशेष पहल कर बिजली पहुंचाये जाने का काम किया है. यह सराहनीय है. इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक को साधुवाद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




