शहर से लेकर गांव तक की हुई सफाई

दुमका : राज्य सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी के तहत सोमवार को सेवा दिवस के रूप में जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. पंचायत मुख्यालय में जिला के पदाधिकारियों एवं पंचायतों के द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान किया गया. सभी मुखियाओं, पंचायत […]
दुमका : राज्य सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी के तहत सोमवार को सेवा दिवस के रूप में जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. पंचायत मुख्यालय में जिला के पदाधिकारियों एवं पंचायतों के द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान किया गया. सभी मुखियाओं, पंचायत समितियों एवं वार्ड समिति के सदस्यों की बैठक विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आहुत की गयी. जिसमें पंचायतवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी. स्कूलों में भी सेवा दिवस मनाया गया जहां बच्चों ने बड़ी संख्या में श्रमदान किया एवं अपने अपने स्कूलों के साथ-साथ आसपास की सफाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




