बिखरे मिले बीयर के बोतल के टुकड़े

दुमका : दुमका पुलिस को घटनास्थल से पीड़िता के कपड़े, हेयरपीन के अलावा आरोपितों द्वारा डराने के लिए इस्तेमाल की गयी चाकू सहित अन्य सामान तो उसी रात बरामद कर लिये गये थे, जब गैंगरेप की वारदात हुई थी. वहीं घटनास्थल पर जगह-जगह बीयर के बोतल के टुकड़े गिरे पड़े थे. कुछ पानी की खाली […]
दुमका : दुमका पुलिस को घटनास्थल से पीड़िता के कपड़े, हेयरपीन के अलावा आरोपितों द्वारा डराने के लिए इस्तेमाल की गयी चाकू सहित अन्य सामान तो उसी रात बरामद कर लिये गये थे, जब गैंगरेप की वारदात हुई थी. वहीं घटनास्थल पर जगह-जगह बीयर के बोतल के टुकड़े गिरे पड़े थे. कुछ पानी की खाली बोतलें भी गिरी पड़ी थी. ऐसे में पुलिस शाम के वक्त असामाजिक तत्वों के अक्सर यहां जुटते रहने का भी साक्ष्य मिला है जानकारी के मुताबिक एसपी मयूर पटेल की अगुआई में प्रशिक्षु डीएसपी नवीन कुमार सिंह, कांड के अनुसंधानकर्ता सह नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ठाकुर, जामा के थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय तथा काठीकुंड के थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, मुफस्सिल थाना के एसआइ शशिकांत ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे. साक्ष्य संकलन की दृष्टि से उन स्थानों को सफेद घेरे से घेरा गया, जहां दुष्कर्म की वारदात हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




