ePaper

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दुमका निर्भया कांड पर लिया स्वतः संज्ञान

Updated at : 09 Sep 2017 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दुमका निर्भया कांड पर लिया स्वतः संज्ञान

दुमका : दुमका में निर्भया कांड पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने स्वतः संज्ञान लिया है. प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बजेन्द्र पांडेय ने जरूरी दिशानिर्देश दिया है. इस पूरे मामले पर दो कमेटी बनायी गयी है. पीडि़ता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, कानूनी सहायता या ईलाज में किसी तरह […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका में निर्भया कांड पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने स्वतः संज्ञान लिया है. प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बजेन्द्र पांडेय ने जरूरी दिशानिर्देश दिया है. इस पूरे मामले पर दो कमेटी बनायी गयी है.

https://www.youtube.com/watch?v=FrhYPdtEqgI

पीडि़ता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, कानूनी सहायता या ईलाज में किसी तरह की परेशानी ना हो. कमेटी इन दोनों बातों का ध्यान रखेगी. पीडिता की मदद के लिए निर्भया फंड से भी सहायता ली जायेगी. इसके लिए जरूरी निर्देश दिये गये हैं. घटना पर खेद जताते हुए न्यायाधीश बजेन्द्र पांडेय ने कहा, इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है.
गौरतलब है कि दुमका में रिंग रोड के निकट एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद युवती को देर रात सदर अस्पताल लाया गया. युवती की उम्र 19 साल है और वह एक बाइक के शोरूम में काम करती है. जानकारी के अनुसार, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गयी थी और बाद में पांच-छह लड़कों ने दोनों को घेर लिया और छिना-झपट के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया.
इस संबंध में लड़की के साथी लड़के ने मीडिया को बयान दिया है. उसने बताया है कि पहले चार-पांच लड़के थे और उन्होंने मेरा फोन छिन कर 15-20 लड़कों को बुलाया और बाद में उन सभी लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना इस मामले में तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. मामले में अन्य की तलाश जारी है. लड़के 18 से 25 साल के बीच के हैं.
लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने दिया दिल दहलाने वाला बयान
लड़की के ब्यॉयफ्रेंड ने इस संबंध में मीडिया को बयान दिया है. उसने कहा कि पांच-छह लड़कों ने उन दोनों को घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे, माेबाइल नहीं देने पर पांच हजार रुपये मांगने लगे. बाद में उन्होंने मेरा मोबाइल छिन लिया और उसी से फोन कर 10-15 के करीब और लड़कों को बुलाया और मेरी गर्दन पर चाकू को रख कर लड़की को ले गये और उसके साथ सबों ने बारी-बारी से रेप किया. उसके बाद सबूत मिटाने के लिए बगल में बने सरकारी डोभा में उसे रात में नहलाया और फिर बिना कपड़े के मेरे पास लाकर छोड़ दिया.
इसके बाद मैंने उसे अपना कपड़ा खोल कर पहनाया. लड़के ने बताया कि उसके बाद हमलोग रात में साढ़े ग्यारह बजे के करीब थाना गये और मामले की शिकायत की. फिर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. लड़के ने बताया कि लड़की की स्थिति बेहद खराब है और वह चल व खा नहीं पा रही है. लड़के ने दोषियों को सजा देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola