आठ गांव से 16 की गिरफ्तारी में चार थानों की पुलिस ने की कड़ी मशक्कत

दुमका : दुमका पुलिस ने इस जघन्य कांड में त्वरित कार्रवाई की और जनता का विश्वास खोने नहीं दिया. घटना के तुरंत बाद से ही पुलिस बेहद सक्रिय हो गयी और चंद घंटे बाद ही चार लड़के को हिरासत में ले लिया. उसके बाद घटना में शामिल लड़के पकड़ाते चले गये. एक को तो पाकुड़ […]
दुमका : दुमका पुलिस ने इस जघन्य कांड में त्वरित कार्रवाई की और जनता का विश्वास खोने नहीं दिया. घटना के तुरंत बाद से ही पुलिस बेहद सक्रिय हो गयी और चंद घंटे बाद ही चार लड़के को हिरासत में ले लिया. उसके बाद घटना में शामिल लड़के पकड़ाते चले गये. एक को तो पाकुड़ जिले से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लड़के आसपास गांव में ही थे.
आठ गांवों के 16 लड़कों की गिरफ्तारी में चार थानों की पुलिस लगी हुई थी. एसपी मयूर पटेल तथा डीएसपी अशोक कुमार सिंह के अलावा मुफस्सिल के थाना प्रभारी बीके सिन्हा, टाउन के मनोज ठाकुर, जामा के संजय मालवीय इसमें लगे हुए थे. बीते रात डीआइजी अखिलेश कुमार झा भी मुफस्सिल थाना पहुंचे थे और कार्रवाई की अद्यतन जानकारी हासिल की थी. इतनी बड़ी घटना के दूसरे ही दिन लगभग सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने से पुलिस के आला अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




