पेट्रोल पंप पर मापतौल विभाग की टीम, प्राप्त ईंधन की मात्रा का किया मिलान
Updated at : 08 Sep 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन

दुमका : विभागीय मंत्री के दिशा-निर्देश पर मापतौल विभाग के पदाधिकारियों ने उप नियंत्रक वसंती तिर्की की अगुआई में शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप में पहुंच कर माप-तौल उपकरणों की जांच की. इस दौरान पेट्रोल-डीजल के मापक उपकरणों तथा नॉजल से निकलने वाले ईंधन की मात्रा का मिलान किया गया. जांच के दौरान किसी तरह […]
विज्ञापन
दुमका : विभागीय मंत्री के दिशा-निर्देश पर मापतौल विभाग के पदाधिकारियों ने उप नियंत्रक वसंती तिर्की की अगुआई में शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप में पहुंच कर माप-तौल उपकरणों की जांच की. इस दौरान पेट्रोल-डीजल के मापक उपकरणों तथा नॉजल से निकलने वाले ईंधन की मात्रा का मिलान किया गया. जांच के दौरान किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी.
उप नियंत्रक श्रीमती तिर्की सबसे पहले यूनिवर्सल एजेंसी पहुंची. जहां उक्त पेट्रोल पंप के पार्टनर क्रमश: मुकेश अग्रवाल-मनोज अग्रवाल से उनके कागजात के साथ-साथ तमाम मापक उपकरणों की जांच की. जांच के बाद वे संतुष्ट होकर निकलीं.
बाद में वे लोग टाटा शोरूम स्थित पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण करने पहुंची. उन्होंने कहा कि अन्य पेट्रोल पंप का भी बारी-बारी से एक अंतराल पर औचक निरीक्षण होगा. निरीक्षण में मापतौल निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




