झारखंड के दुमका में निर्भया कांड जैसा गैंगरेप का मामला, मंत्री सरयू राय ने कहा मुख्यमंत्री से करूंगा बात, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में निर्भया कांड जैसा गैंगरेप का मामला, मंत्री सरयू राय ने कहा मुख्यमंत्री से करूंगा बात, VIDEO

दुमका : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दिघ्घी मेंरिंग रोड के निकट एक युवती के साथ दुष्कर्मकामामलासामनेआया है. घटना के बाद युवती को देर रात सदर अस्पताल लाया गया. युवती की उम्र 19 साल है और वह एक बाइक के शोरूम में काम करती है. जानकारी के अनुसार, वह अपने ब्वॉयफ्रेंडके साथ गयी थी […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दिघ्घी मेंरिंग रोड के निकट एक युवती के साथ दुष्कर्मकामामलासामनेआया है. घटना के बाद युवती को देर रात सदर अस्पताल लाया गया. युवती की उम्र 19 साल है और वह एक बाइक के शोरूम में काम करती है. जानकारी के अनुसार, वह अपने ब्वॉयफ्रेंडके साथ गयी थी और बाद में पांच-छह लड़कों ने दोनों को घेर लिया और छिना-झपट के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में लड़की के साथी लड़के ने मीडिया को बयान दिया है. उसने बताया है कि पहले चार-पांच लड़के थे और उन्होंने मेरा फोन छिन कर 15-20 लड़कों को बुलाया और बाद में उन सभी लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसघटना इस मामले में तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. मामले मेंअन्य की तलाश जारी है. लड़के 18 से 25 साल के बीच के हैं.

अस्पताल कर्मी का बयान.

महिला थाना की थाना प्रभारी पूनम टोप्पो भी अस्पताल पहुंचीं और मामले की पड़ताल की है. डीएसपी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर, जामा थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी बीके सिन्हा लड़कों से पूछताछ की.उनके बाद एसपी मयूर पटेल भी उनलोगों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं. लड़की की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है.

डीएसपी का बयान.

इस मामले में अस्पताल के लोगों ने बताया कि लड़की को रात साढ़े बारह बजे अस्पताल लाया गया और तीन बजे तड़के के आसपास महिला डॉक्टर आयीं. महिला डॉक्टर ने लड़की की जांच की.

लड़की के ब्वॉयफेेंड ने दिया दिल दहलाने वाला बयान


लड़की के ब्यॉयफ्रेंड ने इस संबंध में मीडिया को बयान दिया है. उसने कहा कि पांच-छह लड़कों ने उन दोनों को घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे, माेबाइल नहीं देने पर पांच हजार रुपये मांगने लगे. बाद में उन्होंने मेरा मोबाइल छिन लिया आैर उसी से फोन कर 10-15 के करीब और लड़कों को बुलाया और मेरी गर्दन पर चाकू को रख कर लड़की को ले गये और उसके साथ सबों ने बारी-बारी से रेप किया. उसके बाद सबूत मिटाने के लिए बगल में बने सरकारी डोभा में उसे रात में नहलाया और फिर बिना कपड़े के मेरे पास लाकर छोड़ दिया. इसके बाद मैंने उसे अपना कपड़ा खोल कर पहनाया. लड़के ने बताया कि उसके बाद हमलोग रात में साढ़े ग्यारह बजे के करीब थाना गये और मामले की शिकायत की. फिर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. लड़के ने बताया कि लड़की की स्थिति बेहद खराब है और वह चल व खा नहीं पा रही है. लड़के ने दोषियों को सजा देने की मांग की है.

लड़के के बयान का वीडियो (नीचे)


मंत्री सरयू राय ने कहा मुख्यमंत्री से करूंगा बात

झारखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय ने दुमका में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले को अत्यंत दुभाग्यपूर्ण घटना बताया है. उन्होंने कहा है कि जो भी लोग इस कांड में शामिल हैं. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषियों को मौत की सजा पुलिस दिलाये, कठोरतम सजा हो, यह मेरी इच्छा है. पीड़िता को सरकार की ओर से मदद मिले और दोषियों को कड़ी सजा दिलायी जाय, इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा.


डीसी ने कहा, जल्द होगी गिरफ्तारी

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार नेगैंगरेपमामलेमें कहा कि इस संगीन जुर्म में जो भी लिप्त हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी और जो भी मुमकिन इलाज है उन्हें मुहैया कराया जाएगा. अगर आवश्यकता पड़ी तो इन्हें दुमका से बाहर भेज कर इनका इलाज कराया जाएगा. इस समय पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और सिविल सर्जन ने बताया कि पीड़िता की स्थिति स्थिर है. इस मामले में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola