धनवै निवासी सीआरपीएफ जवान की हजारीबाग में मौत
Updated at : 07 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

हार्टअटैक से हुई जवान की मौत, कोबरा में था तैनात दुमका : हजारीबाग में पदस्थापित सीआरपीएफ के जवान माणिक कुमार दत्ता की मौत बीती रात हार्ट अटैक से हो जाने की खबर है. वह सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में तैनात था. मंगलवार की रात हजारीबाग सीआरपीएफ कैंप के अधिकारियों ने फोन पर जानकारी दी कि […]
विज्ञापन
हार्टअटैक से हुई जवान की मौत, कोबरा में था तैनात
दुमका : हजारीबाग में पदस्थापित सीआरपीएफ के जवान माणिक कुमार दत्ता की मौत बीती रात हार्ट अटैक से हो जाने की खबर है. वह सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में तैनात था. मंगलवार की रात हजारीबाग सीआरपीएफ कैंप के अधिकारियों ने फोन पर जानकारी दी कि माणिक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में हो गयी है.
उसके बड़े भाई नयन दत्ता अपने चचेरे भाई रवि दत्ता के साथ हजारीबाग के लिए रवाना हो गये हैं. माणिक का शव देर रात गांव पहुंचने की संभावना है. इस दुखद खबर से गांव में मातम छाया हुआ है. सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद माणिक के पिता नंदकिशोर दत्ता दुमका में रहते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार गांव चला गया है. जवान बेटे की मौत ने मां-बाप को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक महीने भर पहले दुमका आया था. कुछ दिनों तक रहने के बाद वह हजारीबाग लौट गया था. तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




