भादो पूर्णिमा आज, जुटेगी हजारों की भीड़

बासुकिनाथ : भाद्रपद पूर्णिमा पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन सजग है. प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर में खुलेगा तथा सरकारी पूजा के बाद […]
बासुकिनाथ : भाद्रपद पूर्णिमा पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन सजग है. प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर का पट तीन बजे भोर में खुलेगा तथा सरकारी पूजा के बाद जलार्पण शुरू होगा. पूर्णिमा पर करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है. पूर्णिमा के कारण बाबा मंदिर में स्थानीय व दूर-दराज के गांवों से भी काफी भीड़ जुटेगी. हिंदू संस्कृति में पूर्णिमा का काफी महत्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




