संगठन और मजबूत करेंगे पेंशनर

Updated at : 06 Sep 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
संगठन और मजबूत करेंगे पेंशनर

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक नगर भवन जरमुंडी में वरीय पेंशनर सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही. पेंशनर मिलन पत्रलेख, अरुण पत्रलेख एवं पेंशनर सोनालाल हेम्ब्रम ने बताया कि सरकार की ओर से सातवां वेतनमान […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक नगर भवन जरमुंडी में वरीय पेंशनर सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही. पेंशनर मिलन पत्रलेख, अरुण पत्रलेख एवं पेंशनर सोनालाल हेम्ब्रम ने बताया कि सरकार की ओर से सातवां वेतनमान लागू करने हेतु सभी कोषागार पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. वर्ष 2006 के पूर्व पेंशनरों के लिए हाइकोर्ट में जो केस दायर किया गया था

उसके प्रति को पढ़ कर सुनाया. सदस्यों ने कल्याण कोष बनाने पर भी चर्चा की. अशोक कुमार झा ने अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत बनाये जाने पर जोर दिया. मौके पर पेंशनर अरूण पत्रलेख, दामोदर मंडल, जगदीश मंडल, नुनूलाल हेम्ब्रम, मिलन पत्रलेख, हरिमोहन दास, अशोक झा, रावण टुडू, झकसु मिस्त्री, धनेश्वरी देवी, दशरथ मंडल, राजेंद्र प्रसाद पत्रलेख, अनंत झा, सुमेश्वर मंडल, घृतनंदन झा, साधु प्रसाद साह, शिवनारायण महतो, मोतीलाल हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola