दुमका में शहरी जलापूर्ति ठप

दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार से शहर एवं आसपास के इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. शुक्रवार की शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात में बास्कीचक स्थित जलापूर्ति योजना के लिए बनाये गये पावर सब स्टेशन में 33 केवीए लाइन में लगा 1000 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया. […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार से शहर एवं आसपास के इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. शुक्रवार की शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात में बास्कीचक स्थित जलापूर्ति योजना के लिए बनाये गये पावर सब स्टेशन में 33 केवीए लाइन में लगा 1000 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया. दरअसल बास्कीचक में शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 33 केवीए लाइन से पावर सब स्टेशन को जोड़ा गया है, जहां 1000 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं.
एक ट्रांसफॉर्मर स्टैंड बाय मोड पर रहता है, लेकिन दिक्कत यह है कि अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रहने के बाद भी वह आकस्मिक स्थिति में चालू होने लायक नहीं है. उसे चार्ज करने की जरूरत है और उसकी चार्जिंग मशीन दुमका में उपलब्ध नहीं है. इसे धनबाद से मंगायेे जाने की तैयारी हो रही है. कल शाम या रात तक चार्जिंग मशीन पहुंच जाती है, तो उसे आठ-दस घंटे चार्ज करने में वक्त लग सकता है. ऐसे में बास्कीचक में जलाशय से पानी का उठाव ही मंगलवार को होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




