करंट की चपेट में आकर बौंसी के युवक की मौत

Updated at : 03 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर बौंसी के युवक की मौत

दुमका : बिहार के बांका जिले के श्यामबाजार निवासी एक युवक की करंट लगने से दुमका के महुआडंगाल में मौत हो गयी. मृतक का नाम अनिल ततवा था. वह मजदूरी करने इस मुहल्ले के अशोक महतो के घर आया था. पीलर ढालने के क्रम में बारिश शुरू हो गयी और वह बारिश से बचने के […]

विज्ञापन

दुमका : बिहार के बांका जिले के श्यामबाजार निवासी एक युवक की करंट लगने से दुमका के महुआडंगाल में मौत हो गयी. मृतक का नाम अनिल ततवा था. वह मजदूरी करने इस मुहल्ले के अशोक महतो के घर आया था. पीलर ढालने के क्रम में बारिश शुरू हो गयी और वह बारिश से बचने के लिए बगल के एक घर में चला गया, जहां वह करंट के तार की चपेट में आ गया.

आनन-फानन में काम करने वाले मजदूर उसे साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, मगर डरकर सभी ऑटो से उतारने के बाद फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक वह रसिकपुर में किराये के एक कमरे में रहता था. अप्रैल महीने में ही उसकी शादी भी हुई थी. कुछ दिनों तक उसने कपड़े की एक दुकान में भी काम किया. पर इधर के दिनों में वह दिहाड़ी मजदूरी करने लगा था. समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola