अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़-हंसडीहा मार्ग के सोनाबाद बिजली ऑफिस के सामने बाइक जेएच04के 8281 ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद दुमका अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के भालसुमर गांव निवासी महादेव राय रामगढ़ […]
रामगढ़ : रामगढ़-हंसडीहा मार्ग के सोनाबाद बिजली ऑफिस के सामने बाइक जेएच04के 8281 ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद दुमका अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के भालसुमर गांव निवासी महादेव राय रामगढ़ से दवा लेकर लौट रहा था.
इस दौरान हंसडीहा से रामगढ़ आ रही बाइक ने महादेव को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे दुमका रेफर कर दिया. जिसके बाद दुमका ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी. रामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




