दिल्ली में बच्ची से यौन शोषण का आरोप

दुमका : दिल्ली से वापस लौटने के बाद पाकुड़िया की एक बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसने खुलासा किया है कि दिल्ली के मादीपुर सब्जी मंडी के पास भाड़े के घर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले साहिल ने पहले तो एक महीने तक उसका यौन शोषण किया था. काफी विरोध करने पर […]
दुमका : दिल्ली से वापस लौटने के बाद पाकुड़िया की एक बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसने खुलासा किया है कि दिल्ली के मादीपुर सब्जी मंडी के पास भाड़े के घर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले साहिल ने पहले तो एक महीने तक उसका यौन शोषण किया था. काफी विरोध करने पर उसे तीन साल के कॉन्ट्रेट पर शिल्की आहूजा, डब्ल्यू 50, रजौरी गार्डन के घर पर काम पर लगा दिया. कॉन्ट्रेट खत्म होने के बाद पुनः इसे अपना ऑफिस सह आवास ले आया था.
वहां कई और लड़कियां थीं. साहिल फिर से जबरन उसका यौन शोषण करने लगा. विरोध करने पर मारपीट भी करता था. कुछ दिनों बाद इसे फिर से सरोजिनी गार्डन में रहने वाले मिनी मैडम के घर काम पर लगा दिया गया. इसके एवज में मजदूरी भी साहिल ले लेता था. मिनी काफी अच्छी थी, जिसने उसकी गुजारिश पर उसे घर भेजने के लिए तैयार हो गयी. उसी के बुटीक में टेलर का काम करने वाले दुमका जिला के रहने वाले सिजाउद्दीन मिर्जा ने भी इसे घर भिजवाने में काफी मदद की. उन्होंने अपने ससुर के माध्यम से सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन को सुबोध यादव के माध्यम से जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




