पर्स चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया

Updated at : 31 Aug 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
पर्स चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग में हंसडीहा चौराहे पर एक यात्री के पर्स की चोरी करते एक शख्स को रंगे हाथ धर दबोचा गया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर-कहलगांव निवासी राजकुमार यादव बासुकिनाथ धाम में पूजा करने के बाद पागल बाबा यात्री बस से अपने साथियों के […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग में हंसडीहा चौराहे पर एक यात्री के पर्स की चोरी करते एक शख्स को रंगे हाथ धर दबोचा गया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर-कहलगांव निवासी राजकुमार यादव बासुकिनाथ धाम में पूजा करने के बाद पागल बाबा यात्री बस से अपने साथियों के साथ वापस लौट रहे थे तो हंसडीहा चौराहे के पास बस रुक गयी.

वहां सामने सोनपापड़ी की दुकान थी. वे उतरकर सोनपापड़ी खरीदने लगे. इसी दौरान उन्हें अहसास हुआ कि कोई उनकी पर्स खींच रहा है. पीछे मुड़कर देखा तो एक शख्स उनका पर्स वाकई में निकलने की कोशिश कर रहा था. राजकुमार ने उसे पकड़ लिया. तब तक ग्रामीण भी आ गये. पुलिस पहुंचकर उसे युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली. युवक ने अपना नाम बाराहाट-खड़हरा निवासी मो शाहिद बताया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola