हुजूर ! डीलर डब्बा से माप कर दे रहे अनाज

Updated at : 30 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
हुजूर ! डीलर डब्बा से माप कर दे रहे अनाज

दुमका : प्रखंड के गादी कोरेया के कार्डधारी पीडीएस डीलर के मनमाने रवैये के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें निर्धारित मात्रा से काफी कम अनाज दिया जा रहा है. उस अनाज को भी डब्बे से मापकर दिया जाता है. कहा कि विरोध करने पर कार्डधारियों पर मुकदमा करने की धमकी […]

विज्ञापन

दुमका : प्रखंड के गादी कोरेया के कार्डधारी पीडीएस डीलर के मनमाने रवैये के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें निर्धारित मात्रा से काफी कम अनाज दिया जा रहा है. उस अनाज को भी डब्बे से मापकर दिया जाता है. कहा कि विरोध करने पर कार्डधारियों पर मुकदमा करने की धमकी दी जाती है. कार्डधारियों ने

जांच कर डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत करने पहुंचे लोगों में सुरेश मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, पालु मुर्मू, चुड़का मुर्मू, मिरु टुडू, राजन मुर्मू, मुनू मुर्मू, मुकेश मुर्मू, प्रियानंद सोरेन, बेंजामिन मुर्मू, एलबीना सोरेन, मिनिका मुर्मू, सुसारी मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, नमिता सोरेन, सरोदी हेंब्रम, सोनामुनी मुर्मू, सीताराम मुर्मू, सलोमी हांसदा, सोनोती हेंब्रम आदि शामिल थे. एसडीओ ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola