अनाज नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने जताया विरोध

Updated at : 30 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
अनाज नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने जताया विरोध

रामगढ़ : प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के कार्डधारियों ने रामगढ़-गोड्डा सड़क मार्ग पर डीलर द्वारा अनाज नहीं दिये जाने को लेकर विरोध किया. कार्डधारियों ने जाड़ी गांव के डीलर श्यामलाल बेसरा पर आरोप लगाया कि नेटवर्क नहीं रहने का बहाना बनाकर अनाज नहीं दिया जा रहा है. कार्डधारियों का कहना है कि जाड़ी गांव में […]

विज्ञापन

रामगढ़ : प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के कार्डधारियों ने रामगढ़-गोड्डा सड़क मार्ग पर डीलर द्वारा अनाज नहीं दिये जाने को लेकर विरोध किया. कार्डधारियों ने जाड़ी गांव के डीलर श्यामलाल बेसरा पर आरोप लगाया कि नेटवर्क नहीं रहने का बहाना बनाकर अनाज नहीं दिया जा रहा है. कार्डधारियों का कहना है कि जाड़ी गांव में नेटवर्क होने के बावजूद परेशान किया जा रहा है. विरोध करने वालों में फुलमनी मुर्मू, ताला मुर्मू, मुकेश पंडित, धनंजय पंडित, मुकेश पंडित,

नाचल मुर्मू, प्रधान मुर्मू, ईन्द्रलाल पंडित, उमा देवी, रेनू देवी, दुखनी देवी, ऐमो मुर्मू, सुरजमुनी मुर्मू, मंझली मुर्मू, हरिप्रसाद पंडित आदि शामिल है. डीलर श्यामलाल बेसरा ने बताया कि जुलाई माह तक ई पॉस मशीन पारसियल था. अगस्त माह से आॅनलाइन कर दिया गया है. जाड़ी गांव मे नेट सरबर काम नहीं करने के कारण अनाज वितरण में विलंब हो रहा है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमाकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola