न्यू इंडिया संकल्प समृद्धि कार्यक्रम में निशिकांत ने कहा

दुमका : गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि झारखंड में पांच नये डैम बनाये जायेंगे. यहां डैम बनवाने की इच्छा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर की है, ताकि इस इलाके में कृषि योग्य भूमि को बढ़ावा मिल सके और किसानों को समृद्ध बनाया जा सके. यह बातें उन्होंने दुमका में केवीके […]
दुमका : गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि झारखंड में पांच नये डैम बनाये जायेंगे. यहां डैम बनवाने की इच्छा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर की है, ताकि इस इलाके में कृषि योग्य भूमि को बढ़ावा मिल सके और किसानों को समृद्ध बनाया जा सके. यह बातें उन्होंने दुमका में केवीके द्वारा आयोजित न्यू इंडिया संकल्प से समृद्धि तक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही.
उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों को समृद्ध बनाने की योजना केंद्र सरकार ने बनायी है. इस अवधि में किसानों की आमदनी दोगुनी की जायेगी. श्री दूबे ने कहा कि फसल बीमा में दुमका ने रिकॉर्ड कायम किया है. 1.20 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 1.34 लाख किसानों का फसल बीमा यहां कराया गया है. इस क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत भी सिंचाई के साधन विकसित किए जायेंगे. इसका डीपीआर बनकर तैयार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




