जब्त ट्रक चालकों ने दिखाया बंगाल का चालान, छानबीन शुरू

दुमका : जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार तांती ने मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा दी गयी सूचना पर बालू लदे चार ट्रकों को जब्त किया है, इसमें प्रथम दृष्टया ओवरलोड का मामला सामने आया है. चारों ट्रक रिंग रोड में प्रवेश से पहले रामपुर के पास खड़े थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस के गश्ती दल […]
दुमका : जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार तांती ने मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा दी गयी सूचना पर बालू लदे चार ट्रकों को जब्त किया है, इसमें प्रथम दृष्टया ओवरलोड का मामला सामने आया है. चारों ट्रक रिंग रोड में प्रवेश से पहले रामपुर के पास खड़े थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस के गश्ती दल की नजर इन पर गयी.
इसके बाद सभी ट्रकों को रात के वक्त अपने कब्जे में ले लिया गया. ट्रकों को मुफस्सिल थाना ले आया गया है, जहां उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालकों के पास पश्चिम बंगाल के बालू घाट का चालान है. हालांकि ट्रक चालक यही बता रहे हैं कि मसानजोर से थोड़ा आगे से वे बालू लेकर बिहार जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस जवानों ने ट्रकों को रोक लिया और ओवरलोडिंग की बात कह कर गाड़ी थाना लेते आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




