जवान के घर लाखों की चोरी
Updated at : 27 Aug 2017 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. ताला तोड़ कर सात भर सोना, 50 भर चांदी समेत नकदी लेकर हुआ फरार गृहस्वामी मुकेश देवघर जिला बल का जवान है तो वहीं उसका भाई नरेश आइटीबीपीएफ में है कार्यरत मुकेश जरमुंडी विधायक का भी रह चुका है बॉडीगार्ड दुमका : जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी के एक घर में भीषण चोरी का […]
विज्ञापन
क्राइम. ताला तोड़ कर सात भर सोना, 50 भर चांदी समेत नकदी लेकर हुआ फरार
गृहस्वामी मुकेश देवघर जिला बल का जवान है तो वहीं उसका भाई नरेश आइटीबीपीएफ में है कार्यरत
मुकेश जरमुंडी विधायक का भी रह चुका है बॉडीगार्ड
दुमका : जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी के एक घर में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है. गृहस्वामी मुकेश कुमार साह झारखंड पुलिस का जवान है. वह विधायक बादल पत्रलेख का बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत रहा है, जबकि उसका भाई नरेश कुमार साह आइटीबीपीएफ का जवान है. दोनों भाई ड्यूटी की वजह से घर से बाहर ही रहते हैं. मुकेश देवघर जिला बल में हैं,
तो वहीं नरेश छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं. बीती रात घर में दोनों की पत्नी और बच्चे थे. चोरों ने ग्रील का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा उस कमरे में रखे बेशकीमती गहने व जेवरात पर से हाथ साफ कर दिया. इसके लिए चोरों ने उस कमरे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया. महिलाएं बगल के जिस कमरे में सोई थी, उस कमरे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था.
चोरों ने लगभग सात भर सोना, 50 भर चांदी और नकदी की चोरी कर ली है. इससे पहले बदमाशों ने दिलीप जायसवाल की दुकान में चोरी करने की असफल कोशिश की थी. आहट से दिलीप की आंख खुल गयी और चोर भाग निकले. सुबह होने पर ग्रामीणों ने जब मुकेश के घर का गेट खुला देखा, तो शक हुआ. उसके बाद घर से महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर गये तो देखा कि महिलाएं व बच्चे कमरे में बंद हैं. जब उन्हें बाहर निकाला गया तो महिलाओं ने मामले की जानकारी दी.
जेवरात के खाली डब्बे-एटेची आदि घर के पीछे घनी झाड़ियों के बीच फेंके हुए पाये गये. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गये सामानों का अपराधियों ने वहीं बटवारा किया और भाग निकले. सुबह-सुबह घटना की जानकारी मिलने पर जामा थाना प्रभारी फगुनी पासवान अहले सुबह पहुंचे, बाद में खोजी कुत्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया. लेकिन उसका लाभ नहीं मिल पाया.
महिला व बच्चों के कमरों की कुंडी चढ़ा कर दिया घटना को अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




