रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बरबाद

Updated at : 27 Aug 2017 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बरबाद

अनदेखी शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया गया पाइप क्षतिग्रस्त, शिकायत का नहीं होता असर दुमका : शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया गया पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके कारण पंप हाउस से पानी की सप्लाई चालू होने के बाद भी नलों में पानी नहीं आ पाता है. जर्जर पाइप से पानी […]

विज्ञापन

अनदेखी शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया गया पाइप क्षतिग्रस्त, शिकायत का नहीं होता असर

दुमका : शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया गया पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके कारण पंप हाउस से पानी की सप्लाई चालू होने के बाद भी नलों में पानी नहीं आ पाता है. जर्जर पाइप से पानी निकल कर बीच सड़क पर बह जाता है. शहर के बक्सी बांध में लोगों को जरूरत के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है.
पाइप क्षतिग्रत होने के कारण बक्शीबांध में रोज लाखों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. कई बार मामले की लोगों ने शिकायत की है मगर इसका कोई समाधान आज तक नहीं निकल पाया है. अंत में विवश होकर ग्रामीणों ने बक्सी बांध पानी टंकी में एक लकड़ी में प्लास्टिक पहनाकर पानी के रिसाव को बंद किया है.
ना विभाग, ना ही समाज के लोग संवेदनशील
जल ही जीवन है, यह जुमला लोग अक्सर दुहराते हैं, लेकिन जल संरक्षण के प्रति हमारा समाज कितना जागरूक है, यह नगर के किसी भी मोहल्ले में सरकारी नलों से गिरते पानी को देख कर समझा जा सकता है. इन नालों से हर रोज हजारों लीटर पानी बह कर बरबाद हो जा रहा है. पानी की इस बरबादी को रोकने के प्रति न तो संबंधित विभाग संजीदा है और न ही समाज के लोग.
कहते हैं शहरवासी
जल संरक्षण की बहुत ही आवश्यकता है. पानी की बरबादी को रोकना होगा. हम सभी को जागरूक होकर कदम उठाना होगा.
– शबनम खातून, समाजसेवी
प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में पानी सूखता जा रहा है. जिसे लेकर प्रशासन चितिंत नहीं है.
– चंद्रमोहन हांसदा, दुधानी मुखिया
हम सभी को सरकार को दोष ना देकर खुद ही बरबाद हो रहे पानी को रोकने का प्रयास करना चाहिये.
– विनोद सास्वत, पंसस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola