सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Updated at : 12 Aug 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत दुमका-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सरडीहा काली मंदिर लठियाजोरिया समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति जामा प्रखंड के बारापलासी गांव के हरिहर मंडल के रूप में की गयी. वे मोटरसाइकिल पर बांस के बने डलिया एवं टोकरी को […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत दुमका-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सरडीहा काली मंदिर लठियाजोरिया समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति जामा प्रखंड के बारापलासी गांव के हरिहर मंडल के रूप में की गयी. वे मोटरसाइकिल पर बांस के बने डलिया एवं टोकरी को लोड कर बासुकिनाथ मेले में स्थित दुकान में बेचने आ रहा था. इसी बीच तेज गति में जा रही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. चिकित्सक ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के बाद वाहन भागने में सफल रहा.

बारापलासी गांव के हरिहर मंडल के रूप में हुई है पहचान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola