दुमका में पॉलिथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध, बेचने व प्रयोग करने वालों से वसूला जायेगा जुर्माना

Updated at : 10 Aug 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में पॉलिथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध, बेचने व प्रयोग करने वालों से वसूला जायेगा जुर्माना

घोषणा. सूचना भवन सभाकक्ष में डीसी ने स्वच्छता के मद्देनजर की अहम बैठक, बोले अभियान का लोगो तैयार, विधिवत लोकार्पण 11 अगस्त को दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सूचना भवन सभाकक्ष में स्वच्छता के मद्देनजर एक अहम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने दुमका को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए […]

विज्ञापन

घोषणा. सूचना भवन सभाकक्ष में डीसी ने स्वच्छता के मद्देनजर की अहम बैठक, बोले

अभियान का लोगो तैयार, विधिवत लोकार्पण 11 अगस्त को
दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सूचना भवन सभाकक्ष में स्वच्छता के मद्देनजर एक अहम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने दुमका को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए एक अभियान शुरू करने की योजना से अवगत कराया. कहा कि इसका स्लोगन दमकता दुमका-चमकता दुमका.. है. इसके तहत उपराजधानी को स्वच्छ साफ एवं सुंदर रखने के लिए नियमित रूप से अलग अलग चरणों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को कवर किया जायेगा, ताकि भारत वर्ष में हम एक आदर्श जिला का उदाहरण प्रस्तुत कर सके. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन से दुमका जिला के आम नागरिकों में जगरूकता फैलेगी और वे जागरूक होंगे. कार्यक्रम के माध्यम से दुमका जिला के आम जनता से यह अपील की जायेगी कि दुमका को साफ एवं स्वच्छ रखा जाय. कार्यक्रम का प्रथम चरण का आरम्भ 11 अगस्त को होगा. शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर अवस्थित गंदगियों को साफ करने हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की जायेगी. उन्होंने कहा कि दुमका के विकास से संबंधित सभी योजनओं को समयबद्ध तरीके से कार्यान्वयन किया जायेगा. अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक लोगो भी तैयार किया है, जिसका विधिवत लोकार्पण भी 11 अगस्त को सर्किट हाउस में किया जायेगा. अभियान सभी प्रखंडों में भी चलाया जायेगा. इसमें तमाम अधिकारी स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी, एनएसएस, विश्वविद्यालय तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शहर के गणमान्य लोगों के द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर जाकर श्रमदान कर दुमका शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने में अपनी पूर्ण सहभागिता देंगे. 11 अगस्त से सफाई पर जीरो टॉलरेंस लागू किया जाएगा. सरकारी संपत्ति या परिसंपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसी तिथि से पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा तथा पॉलिथीन बेचने वाले और इसके प्रयोग करने वाले पर सरकार के द्वारा फाइन लगाया जायेगा.
सफाई अभियान प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी की देखरेख में संचालित होगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि रंजन, प्रषिक्षु आईएएस विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी जय प्रकाश झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
साफ-सफाई का मानव स्वास्थ्य से सीधा संबंध : डीसी
डीसी ने कहा कि यह सर्वविदित है कि साफ-सफाई मानव स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है. जिन बीमारियों के मामले ज्यादातर सामने आते हैं और जिनसे ज्यादा मौतें होती हैं, अगर उनके आंकड़ों पर गौर करें तो कहा जा सकता है कि शरीर की तथा परिवेश की वह अचूक मांग है जिसके माध्यम से न सिर्फ स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है बल्कि बीमारियों से लड़ने पर देश भर में हो रहा अरबों का सालाना खर्च बचाया जा सकता है. स्वस्थ शरीर में निवसित स्वस्थ मस्तिष्क की उत्पादकता बढ़ने से देश की उत्पादकता जो बढ़ेगी, सो अलग ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola