टॉवर चौक से टाटा शोरूम तक सड़क होगी फोरलेन

दुमका : उपराजधानी दुमका के टॉवर चौक से टाटा शोरूम चौक तक की सड़क को अब फोरलेन बनाने की घोषणा धरातल पर उतरेगी. पिछले साल ही स्थानीय विधायक सह कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने इसके लिए पहल करने की बात कही थी. सरकार ने अब पथ निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी […]
दुमका : उपराजधानी दुमका के टॉवर चौक से टाटा शोरूम चौक तक की सड़क को अब फोरलेन बनाने की घोषणा धरातल पर उतरेगी. पिछले साल ही स्थानीय विधायक सह कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने इसके लिए पहल करने की बात कही थी. सरकार ने अब पथ निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है. स्टेट हाइवे-17 के इस शहरी पथांश में 1.025 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 8.46 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति की मांग की गयी है. इस राशि से यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित अन्य कार्य भी पूरे कराये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




