निर्माण कार्य में अनियमितता उजागर जांच होने तक काम बंद रखने का आदेश

Updated at : 06 Aug 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य में अनियमितता उजागर   जांच होने तक काम बंद रखने का आदेश

शिकायत पर प्रमुख व उपप्रमुख ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण सड़क की नियमानुसार नहीं की गयी पिचिंग बालू व बोल्डर भी नीचले स्तर का किया गया इस्तेमाल रामगढ़ : प्रखंड के कुरूवाकिता आरइओ से सिमरा तक साढ़े पांच किमी सड़क के निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की शिकायत […]

विज्ञापन

शिकायत पर प्रमुख व उपप्रमुख ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

सड़क की नियमानुसार नहीं की गयी पिचिंग
बालू व बोल्डर भी नीचले स्तर का किया गया इस्तेमाल
रामगढ़ : प्रखंड के कुरूवाकिता आरइओ से सिमरा तक साढ़े पांच किमी सड़क के निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रमुख सूरजमुनी हांसदा, उप प्रमुख रामप्रसाद कुंवर व पंसस जीवन मिर्धा ने शनिवार को कुरूवाकिता से सिमरा तक की सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. क्रम में प्रमुख ने कांजो हटिया के पास निर्मित सड़क की खुदाई की तो ग्रेड टू को बगैर मिट्टी साफ किये ही पिचिंग करने का मामला सामने आया. वहीं सड़क किनारे फ्लैग नहीं देने से सड़क धंसने का मामला भी पकड़ा. इसके अलावे निरीक्षण में होम पाइप पुलिया में लोकल बोल्डर व घटिया बालू के उपयोग करने की बात भी सामने आयी.
क्रम में मौके पर प्रमुख द्वारा संवेदक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्राकलन के अनुसार ही काम हुआ है. लोकल बोल्डर व बालू का इस्तेमाल नहीं किया गया है. कहा, सड़क किनारे गार्ड नहीं रहने के कारण सड़क धंसी है. मामले को लेकर प्रमुख सूरजमुनी हांसदा ने उपप्रमुख, पंसस व मुखिया की उपस्थिति में विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा सड़क की जांच होने तक निर्माण कार्य बंद रखने का आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola