फेसबुक पर प्यार, थाने में शादी की हुई रजामंदी

Updated at : 05 Aug 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार, थाने में शादी की हुई रजामंदी

गोड्डा के ललमटिया के बड़ा सिमरा का रहने वाले लड़के को दुमका की लड़की से हुई फेसबुक पर दोस्ती प्यार परवान चढ़ा, कसमें वादे निभाने के दोनों ने लिया संकल्प शादी का दवाब बनाने पर लड़का पक्ष नहीं हुआ राजी मामला महिला कोषांग में सलटाया गया दुमका : गोड्डा जिले के ललमटिया के बड़ा सिमरा […]

विज्ञापन

गोड्डा के ललमटिया के बड़ा सिमरा का रहने वाले लड़के को दुमका की लड़की से हुई फेसबुक पर दोस्ती

प्यार परवान चढ़ा, कसमें वादे निभाने के दोनों ने लिया संकल्प
शादी का दवाब बनाने पर लड़का पक्ष नहीं हुआ राजी
मामला महिला कोषांग में सलटाया गया
दुमका : गोड्डा जिले के ललमटिया के बड़ा सिमरा निवासी प्रेम मुर्मू व सदर प्रखंड दुमका के राजबांध गांव की प्रतिमा टुडू के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के मामले में महिला कोषांग को आपात बैठक बुलानी पड़ी. दोनों पक्षों के बीच समझौता कर इनकी शादी करने का निर्णय सुनाया गया. इस पर दोनों पक्षों ने भी सहमति जता दी. दरअसल प्रतिमा व प्रेम के बीच फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई और धीरे-धीरे यह फ्रेंडशिप साथ-साथ जीने की कसम वाले प्यार में बदल गयी. बाद में दोनों आपस में मिलने-जुलने भी लगे. जब बात बढ़ गयी तो लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर शादी का दबाव बनाया लेकिन लड़का पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ.
इसके बाद यह मामला महिला कोषांग में पहुंच गया. कोषांग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को आपात बैठक बुलायी और दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद शादी करने का फैसला सुनाया. महिला थाना की प्रभारी पूनम टोप्पो की अध्यक्षता में कोषांग की हुई बैठक में बतौर सदस्य अधिवक्ता किरण तिवारी, वीणा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार घोष, मेरीनीला मरांडी व शैलेंद्र सिन्हा तथा अजजा थाना के प्रभारी पेमेली मड़ैया के अलावा कल्याणी देवी, होपनामय मुर्मू, मंजू लकड़ा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola