14 को एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम कुलाधिपति होंगी मुख्य अतिथि

Updated at : 05 Aug 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
14 को एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम कुलाधिपति होंगी मुख्य अतिथि

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी. स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न अंगीभू्त व […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी. स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न अंगीभू्त व संबद्ध महाविद्यालयों की चयनित टीम देश की सतरंगी सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ देश की अखंडता को प्रदर्शित करने वाले मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि उस दिन कार्यक्रम पूर्वाह्न11 बजे से प्रारंभ होगा.

वीसी ने कार्यक्रम को लेकर डीसी से की बात
कुलपति पहुंचे समाहरणालय: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा स्वयं समाहरणालय पहुंचे. इस कार्यक्रम के बाबत उन्होंने उपायुक्त मुकेश कुमार से बातचीत की. उनके साथ प्रो अंजुला मुर्मू भी मौजूद थीं.
आठ अगस्त को सिंडिकेट की बैठक
दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक आठ अगस्त को अपराह्न तीन बजे से होगी. इस बैठक में तीन कॉलेजों के संबंधन विस्तार पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस आशय की जानकारी सहायक कुलसचिव इग्निशियस मरांडी ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola