काम के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के बोडिया गांव में गुरुवार बिजली के पोल से कनेक्शन कर रहे बिजली मिस्त्री की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने अपने घरों में बाधित बिजली कनेक्शन को चालू करने के लिए सिंदूरीया नवाडीह से दो बिजली मिस्त्री रवींद्र राय और मनोज राय बुलाया था. […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के बोडिया गांव में गुरुवार बिजली के पोल से कनेक्शन कर रहे बिजली मिस्त्री की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने अपने घरों में बाधित बिजली कनेक्शन को चालू करने के लिए सिंदूरीया नवाडीह से दो बिजली मिस्त्री रवींद्र राय और मनोज राय बुलाया था. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पोल पर चढ़ने के पूर्व मिस्त्री रवींद्र राय ने रामगढ़ फीडर से शेड डाउन लिया था. इसके बाद उसके साथी मिस्त्री मनोज राय ने उसे कनेक्शन जोड़ने के लिये पोल पर चढ़ने को कहा.
जैसे ही मिस्त्री मनोज राय बिजली पोल पर चढ़ा. पांच मिनट के बाद अचानक लाइन चालू हो गया. इससे 38 वर्षीय बिजली मिस्त्री मनोज राय करंट की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद कनेक्शन कराने वाले घरों से लोग भाग गये है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




