फोरम के आदेश पर बीमा कंपनी ने किया दावे का भुगतान

Updated at : 04 Aug 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
फोरम के आदेश पर बीमा कंपनी ने किया दावे का भुगतान

दुमका : दुमका के उपभोक्ता फोरम ने ओरियेंटल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए एक दावाकर्ता को बीमित राशि के रूप में 30 हजार, मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए तीन हजार व वाद खर्च के रूप में एक हजार रुपये भुगतान कराया. गुरुवार को फोरम के अध्यक्ष रामनरेश मिश्र व सदस्य बबीता अग्रवाल ने सिहा […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के उपभोक्ता फोरम ने ओरियेंटल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए एक दावाकर्ता को बीमित राशि के रूप में 30 हजार, मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए तीन हजार व वाद खर्च के रूप में एक हजार रुपये भुगतान कराया. गुरुवार को फोरम के अध्यक्ष रामनरेश मिश्र व सदस्य बबीता अग्रवाल ने सिहा देवी को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराये गये 34 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. दरअसल सरैयाहाट के राकूडीह निवासी सिहा देवी ने 11 फरवरी 2014 को भारतीय स्टेट बैंक की सरैयाहाट शाखा से ऋण लेकर एक गाय खरीदी थी.

इस गाय का उक्त इंश्योरेंस कंपनी ने 30000 रुपये का बीमा किया था. हालांकि बीमा कराये जाने के पंद्रह दिनों के अंदर गाय की मौत हो गयी, जिसका पोस्टमार्टम भी करवाया गया. मामले में उसने क्लेम किया, तो इंश्योरेंस कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम देने से इनकार कर दिया कि गायक की मौत बीमा कराये जाने के पंद्रह दिनों के भीतर हुई है. ऐसे में सिहा देवी ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola