कार्डधारियों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

Updated at : 01 Aug 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
कार्डधारियों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

लाइसेंस निलंबित करने की मांग अनाज के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार रानीश्वर : भुंईकुमड़ा जन वितरण प्रणाली के दुकान से अनाज लेने के लिए आज भी कार्डधारियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. सोमवार को भी ई पॉस मशीन में नेटवर्क ठीक से काम नहीं करने पर कार्डधारियों के साथ दुकानदार को भी परेशानी […]

विज्ञापन

लाइसेंस निलंबित करने की मांग

अनाज के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार
रानीश्वर : भुंईकुमड़ा जन वितरण प्रणाली के दुकान से अनाज लेने के लिए आज भी कार्डधारियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. सोमवार को भी ई पॉस मशीन में नेटवर्क ठीक से काम नहीं करने पर कार्डधारियों के साथ दुकानदार को भी परेशानी झेलनी पड़ी. रविवार को नेटवर्क काम नहीं करने से कार्डधारियों ने हंगामा किया था. भुंईकुमड़ा में मोबाइल फोन का नेटवर्क ही ठीक से काम नहीं करता है. इधर गोविंदपुर गांव के डीलर नदिया नंद पाल को ई पॉश मशीन में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए भटकना पड़ता है.
दिगुली, आमजोड़ा, गोविंदपुर, श्यामसुंदरपुर गांव के कार्डधारी उनके अधीन है. इन गांवों के लोगों को राशन लेने के लिए गोविंदपुर जाना पड़ता है. गोविंदपुर गांव में नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता है. डीलर श्री पाल ने बताया कि यह पंचायत बंगाल के सीमा से सटा हुआ है. यहां नेटवर्क की समस्या है. इस कारण अनाज बंटने में विलंब हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola