मुखिया का भाई ही निकला कांड का मास्टर मांइड

Updated at : 30 Jul 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया का भाई ही निकला कांड का मास्टर मांइड

सरैयाहाट थाना पुलिस ने छह दिन पहले हुई लूट के वारदात का किया खुलासा सरैयाहाट : जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्होड़िया व कर्णपुरा गांव के बीच सुनसान जगह पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के कर्मचारी से 24 जुलाई को हुई लूटपाट मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये […]

विज्ञापन

सरैयाहाट थाना पुलिस ने छह दिन पहले हुई लूट के वारदात का किया खुलासा

सरैयाहाट : जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्होड़िया व कर्णपुरा गांव के बीच सुनसान जगह पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के कर्मचारी से 24 जुलाई को हुई लूटपाट मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये तीनों अपराधी पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं. इनमें कटोरिया थाना के मनिया गांव का राजकुमार यादव, बौंसी थाना के बैठाबांध गांव के विकास कुमार व बन्दुआकुरा थाना का रामसागर गांव के अनोज कुमार शामिल है.
मामले में थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बताया गया कि बौंसी थाना चिलकारा पंचायत के झालर गांव का वर्तमान मुखिया पप्पू यादव महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फिनांस कंपनी से जेसीबी वाहन की खरीद की थी. जिसका किस्त बाकी था. कंपनी के कर्मचारी ने उसे फोन कर किस्त जमा करने को कहा था. मुखिया ने कहा कि वह किश्त की राशि
मुिखया का भाई ही निकला…
उसके घर पर से ले जाय, जबकि कंपनी के कर्मचारी उसे चेक से पेमेंट देने को कह रहे थे, पर मुखिया चेक से पेमेंट देने को राजी नहीं थे.
पेमेंट लेकर जा रहे कर्मी से हुई थी लूटपाट
अंतत: कंपनी के कर्मचारी किश्त की राशि लेने उसके घर गये थे. जिस वक्त फिनांस कंपनी के कर्मी पहुंचे, उस समय मुखिया वक्त पप्पू यादव घर पर नहीं थे. फोन कर उसने उसे घर पर ही थोड़ी देर इंतजार करने को कहा. डेढ़ घंटे बाद मुखिया अपने चार पहिया वाहन से पहुंचा और 90 हजार रुपये नकद भुगतान किया. कर्मचारी उक्त राशि लेकर बिहार बाॅर्डर पार कर झारखंड के कल्होडिया व कर्णपुरा गांव के बीच एक सुनसान जंगल के निकट जैसे ही पहुंचा, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गाली गलौज व पिस्टल लहराते हुए उनकी मोटरसाइकिल को रोकवा लिया. साथ ही पिस्टल कनपट‍्टी पर सटाकर 90 हजार रुपये व पर्स में रखा 24 हजार लूट ले गये. जाते-जाते अपराधी दो मोबाइल व पेनकार्ड भी लूट ले भागे. लूटकांड मामले में सरैयाहाट थाना में 24 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गहन छानबीन के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी, जिसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. अपराधियों ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि मुखिया पप्पू यादव का भाई हिमांशु यादव इस लूटकांड का साजिशकर्ता है. उसी ने फोन पर खबर कर लूटकांड की साजिश रची और साथ में पिस्टल भी दिया था. लूटकांड के बाद उस पिस्टल को वापस भी ले लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि हिमांशु यादव कटोरिया थाना कें कई कांडों में अपराधी है. वहीं राजकुमार यादव सरैयाहाट थाना के पिछले एक लूट कांड के साजिश में फरार चल रहा था, जिसमें उसकी पुलिस को तलाश थी. इस कांड में विकास कुमार रेकी कर रहा था.
लूटकांड मामले में बांका के तीन अपराधी गिरफ्तार
एक लाख 14 हजार नकद समेत मोबाइल की हुई थी लूट
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बौंसी के चिलकारा पंचायत के मुखिया से जेसीबी की किश्त लेकर जा रहे फिनांस कंपनी के कर्मी से हुई थी लूट
उसी ने दी थी लूट को अंजाम देने के लिए पिस्तौल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola