अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत

Updated at : 24 Jul 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 ए में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की काठीजोरिया गांव के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मिली […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 ए में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की काठीजोरिया गांव के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस जब काठीजोरिया की ओर जा रही थी, तब रास्ते में बीच सड़क पर एक युवक को खून से लथपथ पाया गया था. पुलिस ने उसकी नब्ज देखी,

तो पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी. शरीर पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है, तलाशी के क्रम में उसके पास ऐसा कुछ नही मिला, जिससे शव की पहचान हो सकता. पुलिस आसपास के इलाके में लोगों से संपर्क कर उक्त युवक के शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola