बेगूसराय जिले के बाइक सवार कांवरिया घायल

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के समीप रविवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण दो कांवरिया घायल हो गये. साथियों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बिहार के बेगुसराय जिले के बछवारा गांव के रहने वाले हैं. इन्होंने […]
दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के समीप रविवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण दो कांवरिया घायल हो गये. साथियों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बिहार के बेगुसराय जिले के बछवारा गांव के रहने वाले हैं.
इन्होंने बताया कि गांव के आठ युवक चार बाइक से दर्शन के लिए देवघर आए थे. रविवार को सभी ने पश्चिम बंगाल के तारापीठ में पूजा अर्चना की. वहां से सभी एक साथ घर के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान कुसुमडीह के निकट बाइक चला रहा राजेश ठाकुर की बाइक अनियंत्रित हो गयी और वे व उसके पीछे बैठे किशुन ठाकुर भी जख्मी हो गये. उनके साथी कांवरिया उन्हें सदर अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




